8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake : विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भूकंप

Earthquake : राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NCS) ने बताया है​ कि हरियाणा के रोहतक में करीब सवा 5 बजे 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रोहतक

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2024, 6:08 PM IST

​Earthquake : हरियाणा विधानसभा चुनाव की चकल्लस चरम पर है। कहां भाजपा और कांग्रेस की जंग चल रही है तो कहीं जननायक जनता पार्टी और इंडियन लोकदल की दंगल। इसी बीच प्रकृति ने धरती हिला दी है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है​ कि हरियाणा के रोहतक में करीब सवा 5 बजे 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह रोहतक से 7 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में अक्षांश 28.92 उत्तर और देशांतर: 76.74 पूर्व में आया। भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था।

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में करीब सवा दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.8 रही। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र 16 किलोमीटर धरती के अंदर पाया गया। यह अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम केमांग इलाका में आया। यह केमांग से 10 किलोमीटर दूर अक्षांश 27 उत्तर और देशांतर: 92.57 पूर्व में आया। भूकंप 16 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था।