25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EaseMyTrip ने रद्द की मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, PM Modi के लिए टिप्पणी पड़ी भारी

ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर ईजमाइट्रिप ने मालदीव के लिए उड़ान बुकिंग रोक दी है। कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक ने एक्स पर कहा, राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए, EaseMyTrip ने सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को निलंबित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Jan 2024, 9:24 AM IST

pm_modi_ji.jpg

भारत और मालदीव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीय लोागों का गुस्सा जारी है। मालदीव के बहिष्कार अभियान में आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईजमाइट्रिप ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को रद्द कर दिया है। वहीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव सरकार ने रविवार को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी यह मामला शांत नहीं हो रहा है।


मालदीव को भारत का गुस्सा पड़ेगा भारी

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव पर आम लोगों के साथ-साथ अब देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। उसने सभी मालदीव फ्लाइट की बुकिंग को निलंबित कर दिया है। पीएम मोदी पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित बयानों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है।

ईजमाइट्रिप ने बंद की सारी फ्लाइट बुकिंग

कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए ईजमाइट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। बता दें कि अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 2024 में नौकरियों की बहार: पहले हफ्ते में 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को किया सस्पेंड

मालदीव की सरकार ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को रविवार को सस्पेंड कर दिया। मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। भारत ने आपत्ति जताने के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्रियों की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच 7 राज्यों में होगी बारिश! राजस्थान-पंजाब समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग