PNB के 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का गबन का मामला-
बताते चले कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक का करीब 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के गबन का आरोप है। जब यह मामला सामने तो नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। नीरव इस समय ब्रिटेन की जेल में बंद है, जहां उसके खिलाफ भारत प्रत्यर्पित करने के लिए मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में नीरव मोदी की हार हो चुकी है।