30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED ने महादेव घोटाला केस में दाखिल की चार्जशीट, कई सेलिब्रिटी जांच एजेंसी के निशाने पर

Mahadev Betting App: ईडी ने महादेव बेटिंग के जरिए ऑनलाइन घोटाला मामले में विशेष अदालत के सामने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी चार्जशीट में 14 लोगों को आरोपी बनाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 21 Oct 2023, 4:27 PM IST

ED files charge sheet in Mahadev betting app scam case

ED files charge sheet in Mahadev betting app scam case

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को महादेव बेटिंग एप घोटाला मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी ने चार्जशीट में आनलाइन फ्राड एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और इसके सहयोगी रवि उप्पल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी ने रायपुर के PMLA विशेष अदालत में लगभग 8,887 पेज में सबूतों को पेश किया है।

ईडी के निशाने पर सेलिब्रिटी

बता दें कि ईडी के जांच में कई बालीबुड एक्टर और सिंगर्स के नाम सामने आ रहे हैं। ईडी ने इनपर मामले में शामिल होने का आरोप लगा रही है। प्रवर्तन निदेशालय बीते महीने सितंबर में बालीबुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी और हिना खान को महादेव एप का प्रमोशन करने और देश के फेमस कामेडियन कपिल शर्मा को दुबई में हुई सक्सेज पार्टी में शामिल होने के आरोप मे समन भेजा था। इनसे पहले ईडी ने रनवीर कपूर को भी महादेव बेटिंग एप के सहयोग एप के प्रमोशन करने के आरोप में पूछताछ के लिए समन जारी किया था। एक्टर रनवीर कपूर ने इस ऐप के प्रोमोशन के लिए कैश में पैसे लिए थे।