26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में EC ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

Tejashwi Yadav Voter ID Controversy: EC ने राजद नेता को पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड की मांग की है, ताकि उसकी जांच की जा सके। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 3 Aug 2025, 6:15 PM IST

क्रॉस वोटिंग के दावों पर बोले तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Tejashwi Yadav Voter Id Row: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधासनभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है। EC ने राजद नेता को पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड की मांग की है, ताकि उसकी जांच की जा सके।

EC ने तेजस्वी से कार्ड सौंपने को कहा

वहीं चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या, RAB2916120 का ज़िक्र किया था, वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई थी और आगे की जांच के लिए उन्हें कार्ड सौंपने को कहा।

पत्र में क्या कहा

राजद नेता तेजस्वी यादव को जारी किए गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि जांच करने पर पाया गया कि तेजस्वी का नाम मतदान केंद्र संख्या 124 (बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन में स्थित) के क्रम संख्या 416 पर दर्ज है और ईपीआईसी (मतदाता फोटो पहचान पत्र) संख्या RAB0456228 है।

EPIC नंबर नहीं है मौजूद

पत्र में आगे कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा जिक्र किया गया EPIC नंबर आधिकारिक तौर पर मौजूद नहीं है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान के अनुसार राजद नेता ने अपना EPIC नंबर RAB2916120 बताया था। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि EPIC नंबर RAB2916120 आधिकारिक तौर पर मौजूद नहीं है।

क्या है पूरा मामला

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को एसआईआर के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम नहीं मिला। तेजस्वी ने कहा कि अब देखिए! मैं खुद मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हूं। इससे मैं चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता हूं। शायद, मुझे नागरिक नहीं माना जाएगा और मैं इस घर में रहने के अधिकार से वंचित हो जाऊँगा।

EC ने तेजस्वी के दावे का किया खंडन

वहीं शनिवार को ही चुनाव आयोग ने यादव के इस दावे का खंडन किया कि उनका नाम मसौदा मतदाता सूची से गायब है और उनके आरोप को "निराधार" बताया। ईसी ने सीरियल नंबर 416 पर यादव का नाम, फोटो और विवरण दिखाते हुए ड्राफ्ट रोल की एक प्रति जारी की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग