वहीं विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया था जब राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम पर दो EPIC नंबर होने की बात सामने आई थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में जिस ईपीआईसी नंबर वाले वोटर कार्ड से मतदान किया था, वो वोटर लिस्ट में नहीं है। इस पर ईसी ने तेजस्वी को वोटर कार्ड का विवरण देने के लिए पत्र भेजा था। लेकिन उसका जवाब नहीं देने पर एक बार फिर रिमाइंडर नोटिस भेजा है।