30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति चुनाव की आज होगी घोषणा, 24 जुलाई को खत्म हो रहा रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

Presidential election: भारत निर्वाचन आयोग आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल खत्म होने के पहले राष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Jun 2022, 1:01 PM IST

election-commission-will-announce-presidential-election-today.jpg

Presidential election: भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति चुनाव के राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। इससे पहले देश के 15वें राष्ट्रपति को चुना जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल खत्म होने के पहले राष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछली बार राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई 2017 में हुआ था।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य होते हैं, और देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।


28 से अधिक देशों का दौरा कर चुके हैं राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं और उनका कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को पूरा हो रहा है। वे 14 जुलाई 2017 से राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने अब तक 28 से अधिक देशों का दौरा किया है। इसके साथ ही उन्हें 6 देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।


भाजपा के पास 48.9% वोट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरकार अपने सहयोगियों और सहयोगी दलों के साथ आम सहमति चाहती है, ताकि अगले राष्ट्रपति का चुनाव आसानी से हो जाए। रिपोर्ट के अनुसार एनडीए के पास सभी सांसदों और विधायकों के 48.9% वोट हैं। भाजपा राष्ट्रपति के अपने उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस से समर्थन लेने के लिए संपर्क कर रही है।