4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, केजरीवाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Corona Cases: दिल्ली में कोरो के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है और कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 15 Apr 2022, 7:20 AM IST

Face Mask, Social Distancing: Delhi Issues Advisory to Private Schools  amid rising Corona

Face Mask, Social Distancing: Delhi Issues Advisory to Private Schools amid rising Corona (India News)

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। आज एक स्कूल में कोरोना के मामले सामने आए। कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है और कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। प्राइवेट स्कूलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है, "कोरोना को देखते हुए, दिल्ली में सहायता प्राप्त / गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी HOS / प्रबंधक को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूलों में ऐसे किसी भी तरह के COVID संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव एहतियाती कदम उठाएं।"

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि स्कूल परिसर में इन नियमों का सख्ती से पालन हो।
1. स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों द्वारा मास्क पहनना आवश्यक है।
2. जहां तक संभव हो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
3. नियमित रूप से हैंड वाश करें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
4. स्कूल में आने वाले छात्रों, शिक्षकों, अन्य सहायक कर्मचारियों और अभिभावकों को COVID संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक करें।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि यदि कोई COVID मामला स्कूल प्राधिकरण को देखा जाता है या उसकी सूचना दी जाती है, तो उसे तुरंत शिक्षा निदेशालय को और स्कूल या स्कूल के संबंधित विंग, जैसा भी मामला हो, को सूचित किया जाना चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को कोविड के 299 नए मामले सामने आए और दो दिनों में इसमें 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े - दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना की एंट्री, स्टूडेंट और टीचर निकले पॉजिटिव