31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानिए कहां से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार की यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शामिल होने जा रही हैं। आज सोमवार को अक्षरा पार्टी की सदस्यता लेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 27 Nov 2023, 2:43 PM IST

prashant_akshara.jpg

लंबे समय से बिहार की यात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी में भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह की एंट्री होने जा रही है। आज सोमवार को अक्षरा जन सुराज अभियान से जुड़ने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अक्षरा ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। बता दें कि बिहार की जनता का नब्ज टटोलने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान दौरान वो बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी पर भी खूब हमला बोल रहे हैं। लेकिन उनके निशाने पर ज्यादातर लालू यादव की पार्टी राजद, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रहते हैं।


इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार के लोगों को नया विकल्प देने के मकसद से प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी बनाई थी। जहां-जहां वो गए हैं, लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। अब लोकसभा चुनाव होने में कुछ महीने का ही वक्त बचा है ऐसे में उन्होंने भी ऐसे उम्मीदवारों की खोज शुरू कर दी है जो महागठबंधन और बीजेपी को टक्कर दे सके।

सूत्रों की मानें तो पटना की रहने वाली अक्षरा अगामी लोकसभा में यहीं से चुनाव लड़ सकती हैं। अगर किशोर की पार्टी उन्हें यहां से टिकट देती है तो उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी एमपी रविशंकर प्रसाद से चुनौती मिलेगी।

पवन सिंह में लड़ना चाहते हैं चुनाव

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। जब बीजेपी ऑफिस में उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या वो भोजपुर से चुनाव लड़ेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, 'आगे बढ़ने की इच्छा किसको नहीं होती है। कौन नहीं चाहता कि हम आगे बढ़ें। मैंने कमर कस लिया है,बस आदेश का इंतजार है, जो पार्टी कहेगी वह करूंगा, बस अब आदेश का है इंतजार।'