इस दौरान एक प्रदर्शनकारी शुभ करण सिंह जख्मी हो गया। किसानों का कहना है कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक किसान और दो पुलिस वाले घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मुजफ्फरनगर में धरना दे रहे एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एसएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों को पंजाब और हरियाणा की सीमा पर रोक दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वार्ता के नए प्रस्ताव पर सोच-विचार कर कोई टिप्पणी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर हुई घटना पर भी हम चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। किसानों की अब तक सरकार से चार बार वार्ता हुई, सभी बेनतीजा रहीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसान की मौत को बेहद पीड़ादायक बताया और कहा, 'जब नहीं बचेगी, किसानों की जान… तो कैसे ख़ामोश रहेगा हिन्दुस्तान ?'