10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील, धारा 144 लागू, किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकाल करेंगे संसद का घेराव

Farmer protest Delhi: किसान आंदोलन के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस के उच्च अधिकारी और कर्मचारी आज सुबह से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। किसानों के विरोध-मार्च के चलते दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा जवान बॉर्डर पर मौजूद हैं। ड्रोन की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Farmer protest Delhi

Farmer protest Delhi

नोएडा के किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसी के चलते दिल्ली के सभी बॉर्डर, किसान चौक सहित अन्य कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा-व्यवस्था का काफी पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस इन रास्तों से आने-जाने वाली हर एक गाड़ी चेक कर रही है। इसी के चलते यातायात काफी धीमी गति से चल रहा है। NH9 पर भी बेरिकेडिंग लगा दी गई है। इसकी वजह से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक काफी हल्का हो गया है।

दिल्ली बॉर्डर बना छावनी

किसान आंदोलन के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस के उच्च अधिकारी और कर्मचारी आज सुबह से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। किसानों के विरोध-मार्च के चलते दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा जवान बॉर्डर पर मौजूद हैं। ड्रोन की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस बल भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

ये भी पढ़ें: RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.5% पर ही बनी रहेगी ब्याज दर

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग