7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

Bihar: घटना में घायल जयजीत और हिना देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Mar 20, 2025

File Image

Bihar News: बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री के दो भाजों के बीच पानी की बात को लेकर विवाद हो गया और भाई-भाई में गोली चल गई। घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पूरी घटना भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर की है।

मां भी हुई घायल

पुलिस के मुताबिक दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच पानी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीचबचाव करने आई मां हिना देवी भी घायल हो गई। हिना देवी के हाथ में गोली लगी है।

घटना को लेकर SP ने दी जानकारी

घटना पर एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ मौके पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, जबकि एक इलाजरत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की मां को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।

एक ही मकान में रहते थे दोनों भाई

बता दें कि विश्वजीत और जयजीत दोनों एक ही मकान में रहते थे। विश्वजीत बड़ा और जयजीत छोटा था। दोनों भाइयों के बीच नल को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोलीबारी की नौबत आ गई। जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी इसके जवाब में विश्वजीत ने भी फायरिंग कर दी। घटना में दोनों घायल घायल हो गए। हालांकि अस्पताल ले जाते समय विश्वजीत ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस सुरक्षित नहीं! अब पटना में पुलिस वाहन पर लोगों ने किया पथराव

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं घटना में घायल जयजीत और हिना देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर हुआ हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल