Forbes Billionaires List:फोर्ब्स मैगजीन की सालाना वैश्विक अरबपतियों की 39वीं सूची जारी हो गई है। यह पहली बार है जब दुनिया भर में अरबपतियों की आबादी 3,000 के आंकड़े को पार कर गई है। पहली बार इस सूची में दुनिया भर के रेकॉर्ड 3,028 लोगों के जगह मिली है, जो पिछले साल की तुलना में 247 ज्यादा है। इन सभी लोगों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 16.1 ट्रिलियन डॉलर है, जो एक साल पहले की तुलना में 2 ट्रिलियन डॉलर ज्यादा है। इस तरह दुनिया के इन अरबपतियों की कुल संपदा अमेरिका और चीन के अलावा दुनिया के हर देश की जीडीपी (GDP) से ज्यादा है। इनकी औसत संपत्ति अब 5.3 बिलियन डॉलर है, जो 2024 की तुलना में 200 मिलियन डॉलर ज्यादा है।