30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024: टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने बीजेपी को कहा अलविदा, लालू की पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार-झारखंड की सरकार में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह ठीक पांच साल बाद भाजपा छोड़कर फिर से राजद में लौट आए हैं।
2 min read
Google source verification
  former minister Girinath Singh goodbye to BJP will contest Lok Sabha Elections 2024 from rjd

झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार-झारखंड की सरकार में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह ठीक पांच साल बाद भाजपा छोड़कर फिर से राजद में लौट आए हैं। उन्होंने पटना स्थित राजद कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।

लंबे समय तक झारखंड राजद के अघ्यक्ष रहे हैं गिरिनाथ सिंह

गिरिनाथ सिंह लंबे समय तक झारखंड प्रदेश राजद के अघ्यक्ष रहे हैं। वह 2019 में संसदीय चुनाव के पहले राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह उस वक्त चतरा सीट से भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने सुनील सिंह को वहां दोबारा प्रत्याशी बनाया था। इस बार भी वह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। गिरिनाथ सिंह ने 30 मार्च को राजद सुप्रीमो लालू यादव से पटना में मुलाकात की थी। इसके बाद से चर्चा थी कि वो आरजेडी में वापसी करेंगे।

यह मेरे लिए घर वापसी

राजद में शामिल होने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वह सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध पार्टी में लौट आए हैं। यह उनके लिए घर वापसी है। राजद ने झारखंड में पलामू और चतरा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने गिरिनाथ सिंह की पार्टी में वापसी करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया है। संजय यादव ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी की लोकप्रियता, तमिल प्राइड और सुरक्षा के मुद्दे पर तमिलनाडु में मतदाताओं को साध रही भाजपा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग