30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट BF-7 से हड़कंप, बंगाल में अमरीका से लौटे 4 लोग मिले पॉजिटिव

Corona Variant Omicron BF-7 in India: चीन, जापान, अमरीका सहित दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन BF-7 के चार नए मामले भारत में भी मिले हैं। ये चारों नए केस एक ही राज्य से सामने आए। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप जैसी स्थिति है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Jan 2023, 7:57 AM IST

corona_variant_omicron_bf-7_in_india.jpg

Four Cases of Corona Variant Omicron Subvariant BF-7 Found in West Bengal

Corona Variant Omicron BF-7 in India: कड़ाके की सर्दी के बीच कोरोना का खतरा भी तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन बीएफ-7 से दुनिया के कई देशों में हाहाकार जैसी स्थिति है। जिसे देखते हुए भारत में भी सरकार ने जीनोम सिक्वेसिंग सहित अन्य जरूरी निर्देश जारी किए थे। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन BF-7 के चार नए मामले मिले हैं। ये चारों नए केस एक ही राज्य से सामने आए। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप जैसी स्थिति है। मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन बीएफ-7 के चार नए मामले पश्चिम बंगाल में मिले। पॉजिटिव मिले चारों लोग अमरीका से लौटे थे। जीनोम सिक्वेसिंग में इन चारों में ओमिक्रोन बीएफ-7 की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि- अमरीका से लौटे हैं चारों

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में बुधवार (4 जनवरी) को कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि हाल ही में अमेरिका से लौटे चार लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron Sub Variant BF.7) से संक्रमित थे।


तीन नदिया जिले का, एक बिहार का रहने वाला


स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है। इन चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है। इन चारों में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि के बाद उनकी हालत में विशेष नजर रखी जा रही है।


WHO ने किया था आगाह


उल्लेखनीय हो कि नए साल पर कोरोना के खतरे को लेकर WHO ने भी आगाह किया है। ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस में WHO एक्सपर्ट ने कहा कि नई लहर आ सकती है, अब XBB.1.5 वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है। हालांकि जरूरी नहीं कि मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी हो। चीन-जापान के हालात को देखते हुए भारत में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें - चीन में कोरोना बेकाबू, स्पेन-इटली के बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने भी लागू किया भारत वाला नियम

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग