कोविड कमेटी के साथ परामर्श में नौ हाईकोर्ट के पूर्व सीजे ने एक देश-एक चुनाव का समर्थन किया था। इनमें दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व सीजे जी.रोहिणी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व सीजे दिलीप बाबासाहेब भोसले, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व सीजे राजेंद्र मेनन, राजस्थान और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व सीजे प्रदीप नंदराजोग, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व सीजे डीएन पटेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व सीजे संजय यादव, कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व सीजे प्रकाश श्रीवास्तव, मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व सीजे एमएन भंडारी और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व सीजे आरडी धानुका शामिल हैं।