12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के जेल मंत्री और DGP को दी धमकी, कहा- सबक सिखाएंगे

Punjab: सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के जेल मंत्री को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उसने पंजाब के डीजीपी और जेल मंत्री से कहा है कि उसे मजबूर न किया जाए किसी वारदात को अंजाम देने के लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 29 Aug 2022, 2:00 PM IST

Gangster Goldy Brar threatened Punjab DGP and Punjab's jail minister Harjot Bains,  says - will teach a lesson

Gangster Goldy Brar threatened Punjab DGP and Punjab's jail minister Harjot Bains, says - will teach a lesson

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के डीजीपी और जेल मंत्री को धमकी दी है। ये धमकी उसने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। उसने इस पोस्ट में कहा है कि बठिंडा जेल में उसके भाई सारज संधू, बॉबी मल्होत्रा और जगरोशन हुंदल को तंग न किया जाए। बराड़ ने आरोप लगाया है कि उसके साथियों को बिना किसी कारण के मारा जा रहा है और वो ये सब बर्दाश्त नहीं करेगा।


गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा," मैं आज तुम सभी को बताना चाहता हूँ कि बठिंडा जेल में हमारे लड़के बॉबी मल्होत्रा, सरज संधू, जगरोशन हुंडल को डिप्टी जेलर इंद्रजीत खलोन परेशान कर रहा है। वो हमारे भाइयों से पैसे मांग रहा है और उनके साथ मारपीट कर करता है। मैं पंजाब सरकार और जेल मंत्री हरजोत बेन्स से अनुरोध करता हूँ कि मेरे लड़कों को इस जेल से शिफ्ट किया जाए और डिप्टी जेलर इंद्रजीत का ट्रांसफ़र किया जाए। इस जेलर के खिलाफ जांच होनी चाहिए कि वो पैसे क्यों माँगता है। अगर मेरे भाइयों को कोई नुकसान पहुंचा तो उसकी जिम्मेदार जेल पुलिस होगी।"

इस पोस्ट में आगे लिखा गया, "पुलिस वालों मजबूर मत करो एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए, इसलिए कह रहा हूँ कि डीजीपी गौरव और हरजोत बेन्स से कि वो अपना फर्ज पूरा करें। यदि हमें पहले ही विक्की मिड्‌डूखेड़ा और संदीप नंगल अंबिया का इंसाफ मिल जाता तो हम सिद्धू मूसेवाला को नहीं मारते। बाकी लास्ट बाकी लास्ट बात ये है कि जो भी हमारे खिलाफ पोस्ट डाल रहे हैं कि हम बदला लेंगे। वह पहले अपनी जान बचा लें, बाकी बाद में देख लेना।"

यह भी पढ़े- केरल के नेता का विवादित बयान, कहा- भारतीय संस्कृति के खिलाफ है क्लास में लड़के और लड़कियों का एकसाथ बैठना