30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में अरबों का निवेश करेंगे गौतम अदाणी, करण अदाणी से मुलाकात के बाद CM रेवंत ने सब्सिडी देने का किया वादा

Gautam Adani invest billions in telangana: बता दें कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के सीईओ और गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 4 Jan 2024, 11:19 AM IST

 gautam adani will invest billions in telangana son Karan met cm revanth reddy


देश के कई राज्यों में निवेश करने के बाज अब अदाणी ग्रुप ने तेलंगाना में निवेश के विस्तार की योजना बनाई है। इसी सिलसिले में अदानी पोर्ट्स-एसईजेड के सीईओ करण अदाणी और अदानी एयरो स्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने सूबे के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से सचिवालय में मुलाकात की। बैठक में सीएम रेड्डी ने अदाणी ग्रुप के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि तेलंगाना सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए नए उद्योगों को पर्याप्त सुविधाएं और सब्सिडी देगी।

बता दें कि इस समय तेलंगाना में कांग्रेस की नई नर्वाचित सरकार है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अदाणी ग्रुप और प्रधानमंत्री मोदी को जोड़कर निशाना साधते रहे हैं।

अडानी ग्रुप को सब्सिडी देगी रेवंत सरकार

बता दें कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के सीईओ और गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने बुधवार (3 जनवरी) को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अडानी ग्रुप तेलंगाना में डाटा सेंटर और एयरोस्पेस पार्क स्थापित करेगा। अडानी ग्रुप के इस प्रस्ताव को सहमती देने के साथ ही सीएम रेवंत रेड्डी ने अडानी ग्रुप को उद्योगों को पर्याप्त सुविधाएं और सब्सिडी देने का वादा किया है।


तेलंगाना में है कांग्रेस सरकार

रेवंत रेड्डी ने कहा, ''सरकार डाटा सेंटर, एयरोस्पेस पार्क और इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए अडानी ग्रुप का हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। हमने इसको लेकर आश्वासन दिया है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि प्रदेश में अदाणी ग्रुप के निवेश किए जाने के बाद दूसरी कंपनियों भी इंवेस्टमेंट के लिए आ रही हैं।

बता दें कि हाल में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी और केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (BRS) को सत्ता से बाहर कर दिया था। कांग्रेस ने राज्य की 119 में 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीआरएस के खाते में 39 सीटें गई थी।

तेलंगाना में निवेश के लिए पूरी तरह तैयार

अडानी ग्रुप ने कहा कि कंपनी मौजूदा परियोजनाओं को जारी रखेगी और नए प्रोजक्ट स्थापित करने को लेकर राज्य सरकार से आवश्यक समर्थन मांगा है। तेलंगाना में सरकार बदलने के बावजूद उद्योग स्थापित करने और नई नौकरियां पैदा करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप ने कहा कि पुराने प्रोजेक्ट्स को जारी रखा जाएगा और नए प्रोजेक्ट्स के लिए सरकार से आवश्यक सपोर्ट की जरूरत है।

इसके साथ ही कहा कि अगर सरकार बदलती है तो भी तेलंगाना में उद्योग स्थापित करने और रोजगार पैदा करने में अदाणी ग्रुप सबसे आगे रहेगा। इस बैठक के दौरान मंत्री डुडिल्ला श्रीधर बाबू, सरकार की प्रमुख सचिव शांतिकुमारी, आईटी प्रमुख सचिव जयेश रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव शनवाज कासिम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजित रेड्डी और अन्य लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में रची जा रही थी राम मंदिर पर हमले की साजिश, ATS ने 11 जगहों पर मारा छापा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग