31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए, ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है’, राहुल गांधी ने महंगाई पर मोदी सरकार पर कसा तंज

चुनावों के नतीजे आने के बाद पेट्रोल -डीजल के दामों में वृद्धि होगी इसकी आशंका को काफी पहले से लगाई जा रही है। अब कांग्रेस ने इसे लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 5 Mar 2022, 6:20 PM IST

Sri Lanka out of petrol, economy in a precarious condition- PM

Sri Lanka out of petrol, economy in a precarious condition- PM

7 मार्च को आखिरकार पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। चुनाव खत्म होने से पूर्व ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। ये तंज पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर किया है और आम जनता से जल्द से जल्द पेट्रोल टैंक फुल करवाने को कहा है क्योंकि मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म हो जाएगा। दरअसल, राजनीतिक गलियारों में ये खबरें हैं कि मोदी सरकार ने रूस-यूक्रेन में जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बावजूद इसलिए अबतक दाम नहीं बढ़ाए हैं क्योंकि चुनाव चल रहे हैं। अब इसी पर राहुल गांधी ने तंज कसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है।" सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, पिछले 3 महीने से दाम नहीं बढ़े, वो सबको पता है क्यों नहीं बढ़े।"

इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवा को भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया और आरोप लगाया था कि धर्म एवं झूठ के नाम पर ये वोट लेते हैं।

बता दें कि नवंबर में केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की थी। इस कदम को विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा था। अब चूंकि चुनाव खत्म हो रहे हैं तो सभी को आशंका है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। इइस बात की संभावनाएं इसलिए लगाई जा रही है कि क्योंकि कच्चे तेल के दाम रूस यूक्रेन में जंग के कारण 8 साल के हाई लेवल पर जा पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े - Russia - Ukraine war: दो देशों की जंग से डेलीयूज की ये चीजें हो सकती है महंगी