
Kedarnath temple: केदरानाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही भारी संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई भक्त अपने परिवार के साथ तो कई अपने दोस्तों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ केदारनाथ मंदिर पहुंच गया। इसके बाद ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम में उसकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की। शेयर किए हुए वीडियो में कुत्ता नंदी को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद उस व्यक्ति पर मंदिर कमेटी के सीईओ ने FIR दर्ज करा दी है।
आपको बता दे कि कुत्ते के साथ केदरानाथ मंदिर की यात्रा करने वाले व्यक्ति का नाम रोहन त्यागी है, जो कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ केदरानाथ की यात्रा पर गया था। इस यात्रा में उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी उसके साथ गया हुआ था।
कुत्ते को पुजारी ने लगाया टीका
केदारनाथ मंदिर में कुत्ता नंदी को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में ब्लॉगर खुद कुत्ते को पकड़ कर नंदी का पैर छुआते दिख रहे हैं। इसके साथ ही कुत्ते को पुजारी टीका लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में लोग कुत्ते के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भक्तों ने मेरे कुत्ते के छूए पैर, अब मिल रही धमकियां
ब्लॉगर रोहन त्यागी की पत्नी ने बताया कि इससे पहले भी कुत्ता हमारे साथ कई मंदिर में जा चुका है। केदारनाथ मंदिर में कुत्ते को सभी व्यक्ति ने बहुत प्याद दिया। भक्तों के साथ पुजारी तक ने अच्छा बर्ताव किया। इसके साथ ही रोहन त्यागी की पत्नी ने बताया कि कुछ लोगों ने तो भैरव बाबा का रूप बताते हुए हमारे कुत्ते का पैर भी छुआ। वहीं अब वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ ट्रोलर्स बोले रहे हैं कि वह उन्हें उत्तराखंड में घुसने नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें: कुत्ता सूंघकर पता कर लेता है कोरोना, फिनलैंड ने अध्ययन के आधार पर किया दावा, 92% सही मिली रिपोर्ट
Published on:
21 May 2022, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.