30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुसलमान पहले हिंदू ही थे, हम कन्वर्ट …’, बोले गुलाम नबी आजाद, Video हुआ वायरल

Ghulam Nabi Azad Video: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो हर प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 17 Aug 2023, 10:09 AM IST

'मुसलमान पहले हिंदू ही थे, हम कन्वर्ट ...', बोले गुलाम नबी आजाद, Video हुआ वायरल

'मुसलमान पहले हिंदू ही थे, हम कन्वर्ट ...', बोले गुलाम नबी आजाद, Video हुआ वायरल

Ghulam Nabi Azad Video: लंबे समय तक कांग्रेस में रहने वाले गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल अगस्त में पार्टी छोड़ दी और अपनी नई पार्टी बना ली, जिसका नाम डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) रखा। अब वो कश्मीर में अपनी पार्टी को बढ़ाने में लगे हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों गुलाम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद को भारत में धर्मों के ऐतिहासिक संदर्भ के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। उन्होंने इस वीडियो में कहा "इस देश में हर कोई हिंदू के रूप में ही पैदा हुआ है। इस्लाम लगभग 1500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है। कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आए होंगे और मुगल सेना में सेवा की होगी। इसके बाद भारत में लोग हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो गए।"


पहले कश्मीर की मुख्य आबादी कश्मीरी पंडितों की थी

इसी भाषण में गुलाम नबी आजाद में आगे कहा "एक प्रमुख उदाहरण कश्मीर में देखा गया है, जहां 600 साल पहले लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले आबादी मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों की थी। यह मुझे इस बात की पुष्टि करने के लिए प्रेरित करता है कि सभी शुरू में हिंदू विरासत के साथ पैदा हुए हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी या गुज्जर हों हम सभी इस मातृभूमि का हिस्सा हैं। हमारी जड़ें इस भूमि में हैं।"

धर्म पर राजनीति करने वालों को घेरा

गुलाम नबी आजाद ने राजनीति से धर्म को जोड़ने वाले नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,"राजनीति में जो मजहब धर्म का सहारा लेता है, वह कमजोर है। जिसको खुद पर विश्वास होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा। जो सही आदमी है, वह यह बताएगा कि मैं आगे क्या करूंगा, कैसे डेवलपमेंट लाऊंगा। लेकिन जो कमजोर है, वह यही कहेगा कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान हूं। इसलिए मुझे वोट दो।"

हम यहीं पैदा हुए

आजाद ने आगे कहा, "हम कहीं बाहर से नहीं आए हैं। इसी मिट्टी की पैदावार हैं। इस मिट्टी में ही खाक होना है। बीजेपी के किसी नेता ने कहा कि कोई बाहर से आया है, कोई अंदर से आया है। मैंने उनसे कहा कि अंदर-बाहर से कोई नहीं आया है। हिंदुओं में जलाया जाता है। इसके बाद अवशेष दरिया में डाल देते हैं। वह पानी अलग-अलग जगह जाता है। खेतों में भी जाता है यानी हमारे पेट में चला जाता है।"

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय