31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Rate Down: धनतेरस से पहले गिरा सोने का दाम, चांदी 900 रुपए सस्ती

Gold Silver Rate Today 7 November 2023: सोना और चांदी के दाम में धन तेरस से पहले बहुत जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। यह पिछले दो सप्ताह में दूसरी गिरावट है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2023, 3:07 PM IST

gold_and_silver_prices.png

Gold Silver Rate Down: धनतेरस से पहले आम लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। सोना-चांदी खरीदने का बहुत ही बेहतरीन मौका है। मंगलवार को चमकीली व पीली धातुओं की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और छठ पर्व के साथ शुरू हो रहे शादियों के दौर में सोना और चांदी सस्ता खरीदने का मौका मिल रहा है। ऐसे में अब किसी तरह से भी मौक चूकना नहीं चाहिए। इस मौके का पूरा इस्तेमाल करते हुए खरीददारी कर सकते हैं। पिछले काफी समय से सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे। यह दूसरा सप्ताह है जब इनकी कीमत कम हुई है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत आज 60435 रुपए प्रति दस ग्राम है। सोने के दाम में 0.55 फीसदी की गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 335 रुपए सस्ता हो गया है। सोने की यह कीमत दिसंबर में वायदा कारोबार के लिए है। ऐसे में आप इस कीमत पर खरीददारी कर सकते हैं।

टूट गई चांदी
चांदी की कीमत में बेतहाशा टूट हुई है। एमसीएक्स पर चांदी 888 रुपए गिरकर 71229 रुपए प्रतिकिलो मिल रही है। चांदी में 1.23 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। यह कीमत दिसंबर वायदा करोबार के लिए है। ऐसे में इस गिरी कीमत पर चमकीली धातु को खरीदकर रख सकते हैं।

देश के प्रमुख सोने की कीमत
दिल्लीः 24 कैरेट सोना 61,510 रुपए प्रति दस ग्राम
मुंबईः 24 कैरेट सोना 61,360 रुपए प्रति दस ग्राम
चेन्नईः 24 कैरेट सोना 61,360 रुपए प्रति दस ग्राम
कोलकाताः 24 कैरेट सोना 61,360 रुपए प्रति दस ग्राम
जयपुर: 24 कैरेट सोना 62,465 रुपए प्रति दस ग्राम