31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब सूर्यास्त के बाद भी हो सकेगा पोस्टमार्टम

देश के अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसमें हत्या, आत्महत्या, दुष्कर्म, क्षत-विक्षत शव और संदिग्ध हालात हुई मौत के मामले को शामिल नहीं किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 15 Nov 2021, 9:07 PM IST

gov allows postmortem to be performed 24 hours in hospitals

gov allows postmortem to be performed 24 hours in hospitals

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब से देश के अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। दरअसल,केंद्र सरकार ने पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं वाले अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम करने की सोमवार को अनुमति दे दी है। इसमें हत्या, आत्महत्या, दुष्कर्म, क्षत-विक्षत शव और संदिग्ध हालात हुई मौत के मामले को शामिल नहीं किया गया है।

खत्म हुई अंग्रेजी व्यवस्था
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अब देश में अंग्रेजों के समय की व्यवस्था खत्म हो गई है। अब देश के अस्पतालों में 24 घंटे पोस्टमार्टम हो सकेगा। इसका अर्थ है कि अब सूर्यास्त के बाद भी अस्पतालों में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पहले दिन ढलने के बाद शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जाता था।

अंगदान को मिलेगा बढ़ावा
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के विचार को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। अब जिन अस्पतालों में रात को भी पोस्टमार्टम करने की सुविधा है वो अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमार्टम कर सकेंगे। मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा, यह नई प्रक्रिया अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा देती है, क्योंकि प्रक्रिया के बाद निर्धारित समय में अंगों को निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों पर उग्रवादी हमले का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षाव्यवस्था

मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ संस्थान पहले से ही रात के समय पोस्टमार्टम कर रहे हैं। साथ ही प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति तथा सुधार को देखते हुए, विशेष रूप से आवश्यक प्रकाश व्यवस्था और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के चलते अस्पतालों में रात के समय भी पोस्टमार्टम करना अब संभव है। अब सरकार ने देश में अंग्रेजों के शासनकाल से लागू व्यवस्था को खत्म कर दिया है।