
G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज अपने देश वापस लौंट गए। बता दें कि 10 सितंबर को वापस अपने देश के लिए उड़ान भरने वाले थे तभी उनके फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद उन्हें दो दिनों तक और भारत में रूकना पड़ा।
भारत सरकार ने दिया था ऑफर
मीडिया रिपोर्टस ने दावा किया है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद केंद्र सरकार ने ट्रूडो को AIR INDIA के वन बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से जाने का ऑफर दिया था। लेकिन कनाडा की ओर से मना कर दिया गया। भारत सरकार के इस प्रस्ताव के छह घंटे बाद कनाडा प्रशासन ने बताया कि वे कनाडा से अपने विमान के आने का इंतजार करेंगे।
बता दें कि भारत सरकार ने जो प्लेन ऑफर किया था वह एयर इंडिया वन बोइंग 777 एयरक्राफ्ट है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विदेशी दौरों के लिए करते हैं।
राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा?
उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्रूडो के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से मैं कनाडा के माननीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देने के लिए आज हवाई अड्डे पर था। उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: बिरायानी खाते समय मांगा एक्स्ट्रा रायता! होटल वालों ने जमकर पीटा, मौत
Published on:
12 Sep 2023, 9:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.