29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / शराब के नशे में दुल्हन से अश्लील हरकतें करने लगा दूल्हा, लड़की ने शादी से किया इंकार

शराब के नशे में दुल्हन से अश्लील हरकतें करने लगा दूल्हा, लड़की ने शादी से किया इंकार

Groom started doing obscene: बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन यहां एक दूल्हा नशे की हालात में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 7 Dec 2023, 9:20 AM IST

 groom started doing obscene acts with bride under influence of alcohol girl refused to marry him in Chhapra Bihar

बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन यहां एक दूल्हा नशे की हालात में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद जब शादी की रस्मों के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा तो नशे में होने के कारण खुद को संभाल नहीं पा रहा था। इतनी ही नहीं दूल्हा भरे मंडप दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद शादी समारोह में भारी हंगामा हो गया। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात को बेरंग ही लौटना पड़ी।

बिहार के छपरा जिले का है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छपरा जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी मुन्ना की शादी सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के पूजा के साथ तय हुई थी। तय समय पर बारात भी आई और बारातियों का स्वागत भी हुआ। देर रात शादी की रस्म शुरू हुई। दूल्हा नशे की हालत में शादी करने मंडप में पहुंचा। सिंदूरदान के समय उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। नशे का सुरूर उसके सिर चढ़ा हुआ था। यह देख दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दूल्हे से थोड़ी अलग हो गई।

नशे की हालत में की अश्लील हरकत

आरोप है कि दूल्हे से शराब की बदबू आने के बाद दुल्हन उससे थोड़ा दूर होकर बैठी। इसके बाद दुल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत शुरू कर दी। दुल्हन को यह नागवार गुजरा और उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने समझाया बुझाया। इस पर दुल्हन ने कहा कि जो अभी से ही नशे की हालत में हो, ऐसे व्यक्ति के बीच कैसे रिश्ता निभेगा। इसलिए सोच समझकर कर यह निर्णय लिया है कि वह उसके साथ नहीं जाएगी।

पंचायत में हुआ समझौता

इसके बाद इसको लेकर पंचायत बैठी जब मामला नहीं सुलझा तो दूल्हे और उसके भाई को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। उपहार स्वरूप दिये गए सामान को वापस करवाने की बात कही गई। नतीजतन बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर घरवालों ने भी बेटी के फैसले का साथ दिया।

ये भी पढ़ें: Apple और Meta के AI को टक्कर देने के लिए गूगल ने लॉन्च किया जेमिनी, एआई कानून पर समझौता चाहता है यूरोपीय संघ