इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयोग अनूपचंद्र पांडे ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक भी की।
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर इसी साल नवंबर दिसंबर में होने हैं। बीजेपी के सामने अपनी सत्ता को बनाए रखने की चुनौती होगी तो दूसरी कांग्रेस के समक्ष बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अपनी उपस्थिति फिर से दर्ज करने की चुनौती होगी।
बता दें कि, वर्ष 2017 में गुजरात में पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को हुआ था और दूसरे चरण की वोटिंग 14 दिसंबर को हुआ था। वहीं, मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी।