30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव: प्रत्याशी चयन प्रक्रिया से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में की तोड़फोड़

Gujarat Assembly elections: गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के मुख्यालय पर तोड़फोड़ की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये कार्यकर्ता गुजरात की जमालपुर-खड़िया सीट से मौजूदा विधायक को टिकट देने से नाराज थे, जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Nov 2022, 7:57 PM IST

gujarat-assembly-elections-upset-over-candidate-selection-congress-workers-vandalise-party-headquarters_1.jpg

Gujarat Assembly elections: Upset over candidate selection, Congress workers vandalise party headquarters

Gujarat Assembly elections: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को होगी, जिसके लिए नामांकन भरने की आज आखिरी डेट थी। पहले चरण में कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस में पार्टी के अंदर काफी घमासान मचा हुआ है, जिसकी झलक आज अमदाबाद के कांग्रेस मुख्यालय में देखने को मिली।

प्रत्याशी चयन प्रक्रिया से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में जमके तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सभी कार्यकर्ता गुजरात की जमालपुर-खड़िया सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के फैसले से नाराज थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई नेताओं के पोस्टर भी जलाए।

बड़े अंतर से जीते थे वर्तमान विधायक इमरान खेड़ावाला
2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक इमरान खेड़ावाला ने 58% के अधिक वोट हासिल कर बीजेपी के भूषण अशोक भट्ट को हराया था। वहीं BJP के भूषण को मात्र 35.6% ही वोट मिले थे। इसके साथ ही बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

पहली लिस्ट में BJP ने 38 विधायकों के काटे टिकट
पिछले लगभग 27 साल की गुजरात की सत्ता में स्थापित BJP ने पहली लिस्ट में 38 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं, जिसमें 5 मंत्री और विधानसभा स्पीकर शामिल हैं। टिकट काटने का विरोध भाजपा में भी देखा जा रहा है लेकिन इस तरह हंगामा देखने को नहीं मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टिकट कटने वाले कुछ विधायकों ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 'जाम खम्भालिया' से लडेंगे चुनाव, केजरीवाल ने की घोषणा