30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव: AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ‘जाम खम्भालिया’ से लडेंगे चुनाव, केजरीवाल ने की घोषणा

Gujarat Assembly Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 'जाम खम्भालिया' विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे, जिसके बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Nov 2022, 7:17 PM IST

gujarat-assembly-elections-aap-s-cm-candidate-isudan-gadhvi-will-contest-from-jam-khambhaliya-kejriwal-announced.jpg

Gujarat Assembly Elections: AAP's CM candidate Isudan Gadhvi will contest from 'Jam Khambhaliya', Kejriwal announced

Gujarat Assembly Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को होगी, जिसके लिए नामांकन कल यानी 14 नवंबर तक भरा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के लिए अभी तक 447 प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे उसकी घोषणा कर दी है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "किसान , बेरोज़गार युवाओं ,महिलाओं ,व्यापारी के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खम्भालिया से चुनाव लड़ेंगे ! भगवान कृष्ण की पावन भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा।"

जाम खम्भालिया सीट पर पहले चरण में होगी वोटिंग
जाम खम्भालिया सीट के लिए वोटिंग पहले चरण में 1 दिसंबर को होगी। आम आदमी पार्टी के अनुसार इसुदान गढ़वी को गुजरात के 73% लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है।

गोपाल इटालिया ने ट्वीट करके दी बधाई
गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रेसिडेंट गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा "बड़े भाई इसुदान जी को खम्भालीया से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बनने पर बहुत बहुत बधाई। खम्भालीया की जनता गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाएंगी ऐसे भरोसे के साथ इसुदान भाई को एडवांस अभिनंदन।"

यह भी पढ़ें: गुजरात में AAP ऑफिस पर छापा, पार्टी नेता इसुदान गढवी ने किया दावा, केजरीवाल बोले- समर्थन से बौखला गई है भाजपा

जाम खंभालिया ब्लॉक के पिपलिया गांव की रहने वाले हैं इसुदान गढ़वी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसुदान गढ़वी तटीय सौराष्ट्र क्षेत्र में देवभूमि द्वारका जिले के जामखंभालिया ब्लॉक के पिपलिया गांव की रहने वाले हैं। वह एक किसान परिवार के तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं, जिन्होंने बेरोजगारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक फील्ड रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।