15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात की फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ बॉयलर, 4 मजदूरों की मौत

Gujrat Factory Blast: गुजरात के छत्राल जीआईडीसी में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 15, 2026

Blast

धमाका। (Representational Photo)

गुजरात के गांधीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। औद्योगिक इलाका छत्राल जीआईडीसी में कोविका कलर कंपनी के अंदर गुरुवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है।

गांधीनगर पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी में काम कर रहे कुछ लोग भी इस धमाके में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। कंपनी में क्या गड़बड़ी थी, बॉयलर ठीक से काम कर रहा था या नहीं, ये सब पता लगाया जा रहा है।

इसके घटना में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनके परिवारों में मातम छा गया है। अब कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी मंडराने लगा है। परिवारों का कहना है कि उनका खर्च उठाने वाले इस हादसे में चले गए।

अस्पताल में 4 दिन पहले लगी थी भीषण आग

गुजरात में ही चार दिन पहले एक और भयानक घटना हुई थी। 11 अक्टूबर को गोधरा के सरकारी अस्पताल में आग लग गई थी। यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है। दवाइयों के स्टोर रूम में आग भड़की। जिसका धुआं और लपटें उठने से पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई।

अस्पताल में उस समय 200 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। इनमें कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। रात के समय मरीजों को बाहर निकालना आसान नहीं था। लेकिन प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर मोर्चा संभाला। सभी मरीजों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया। हालांकि, किसी की जान नहीं गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग