वहीं चल संपत्ति में 1,39,356 रुपये कैश के साथ जमापूंजी करीब 2,59,757 रुपये दिखाई थी। इसके अलावा 1,39,00,000 रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी भी थी।
अचल संपत्ति में तीस लाख रुपये की एक खेतीहर जमीन, 59,00,000 रुपये की एक व्यावसायिक इमारत और 1,81,20,000 रुपये का एक घर है। भूपेंद्र 41,90,000 रुपये के आभूषण के मालिक हैं। उनके पास एक हुंडई कार है, जिसकी कीमत सात लाख रुपये के आसपास है। वहीं 42 हजार रुपये की एक एक्टिवा बताई गई है।