31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat News: अहमदाबाद में यात्रियों के उतरने के तुरंत बाद ही अचानक बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

अहमदाबाद के मेमनगर स्टेशन पर एक बस में आग लग गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया और सभी सुरक्षित हैं। इसके बाद बस स्टॉप को तुरंत खाली करा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले गुजरात के ही एक केमिकल फैक्ट्री में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Sep 2022, 12:32 PM IST

Fire breaks out in a bus in Ahmedabad's Memnagar station, all passengers are safe, no one injured

Fire breaks out in a bus in Ahmedabad's Memnagar station, all passengers are safe, no one injured

गुजरात के अहमदाबाद शहरे के मेमनगर इलाके में हेलमेट सर्किल के पास आज सुबह एक BRTS बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हादसे में BRTS बस पूरी तरह से जल गई है। बस में आग लगने के बाद बस स्टॉप को तुरंत खाली करा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बस में भीषण आग लगने के बाद आग की बड़ी-बड़ी लपटे देखी गईं और धुंआ पूरे बस स्टैंड पर फैल गया। प्रशासन आग बुझाने में लगी हुई है।


बस में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया था। बस में आग लगने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि आग लगने से कुछ मिनट पहले ही करीब 40 यात्री बस से उतरे थे। यात्रियों के उतरने के तुरंत बाद ही अचानक बस में आग लग गई। BRTS बस के स्टेशन पर पहुंचते ही बाकी बचे सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में आग लगने से पूरे मेमनगर बीआरटीएस बस स्टैंड को खाली करा लिया गया है।


आग बुझाने के लिए मौके पर फायर सर्विस कर्मी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि बस पूरी तरह से से जल चुकी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। चालक ने समय पर घटना को भांप लिया जिस कारण कोई बड़ी जनहानी होने से टल गई।


गुजरात में इसके अलावा आज एक और जगह आग लगने की सुचना मिली थी। यह घटना गुजरात के वापी की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना वापी के गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) की है।

यह भी पढ़ें: एक मैसेज भेजकर 18 साल के लड़के ने हैक किया Uber का पूरा नेटवर्क, जांच जारी