25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘8 किमी का सफर तय करने में लगे ढाई घंटे’ गुरुग्राम में बारिश के बाद ट्रैफिक बेहाल, महिला बोलीं-घर जाना बन गया चुनौती

Gurugram traffic jam : गुरुग्राम में बारिश के बाद लगे भीषण ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हेंसी सोनी ने बताया कि महज 8 किलोमीटर का सफर तय करने में उन्हें ढाई घंटे लगे और कैब-ऑटो नहीं मिलने पर उन्हें पैदल घर जाना पड़ा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 25, 2026

Gurugram traffic jam

Gurugram traffic jam (Photo-instagram/hensi__soni)

गुरुग्राम। बारिश के बाद गुरुग्राम में एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। शहर में बारिश के बाद लगे भीषण जाम के कारण एक महिला को महज 8 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे लग गए। कैब और ऑटो नहीं मिलने पर महिला को आखिरकार पैदल ही घर की ओर निकलना पड़ा।

गुरुग्राम की रहने वाली हेंसी सोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बारिश के बाद सड़क पर लगे लंबे जाम और घर लौटने के दौरान होने वाली परेशानियों को दिखाया। उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होते ही ऑफिस से घर लौटना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता।

'घर जाना बन जाता है चुनौती'

वीडियो में हेंसी सोनी ने कहा कि अगर गुरुग्राम में बारिश शुरू हो जाए और आप ऑफिस में हों तो घर वापस जाना पूरी तरह एक चुनौती बन जाता है। उन्होंने सड़क पर दूर तक लगे जाम को दिखाते हुए कहा कि जहां तक नजर जा रही है, वहां तक ट्रैफिक ही ट्रैफिक नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि जाम के कारण कैब और ऑटो बुक नहीं हो रहे थे। ऐसे में उनके पास पैदल चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। महिला ने कहा कि अगर ऑटो मिल भी जाए तो जाम में उसकी रफ्तार कई बार पैदल चलने वाले व्यक्ति से भी कम लगती है।

'कार लेकर निकले लोग सोच रहे होंगे कहां फंस गए'

हेंसी ने जाम में फंसे कार चालकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी कार से सफर शुरू किया होगा, वे भी अब सोच रहे होंगे कि आखिर कहां आकर फंस गए। उन्होंने गुरुग्राम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में बड़ा कॉरपोरेट सेक्टर और तमाम सुविधाएं हैं, लेकिन बारिश के बाद सड़क और ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो जाती है।

8 किमी का सफर, ढाई घंटे में पहुंची घर

हेंसी ने बाद में इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उन्हें घर पहुंचने में करीब 2.5 घंटे लग गए, जबकि उनके घर की दूरी महज 8 किलोमीटर थी। उन्होंने लिखा कि आखिरकार वह ढाई घंटे बाद घर पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी बताई अपनी परेशानी

हेंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने गुरुग्राम में बारिश के दौरान होने वाली ट्रैफिक की समस्या को लेकर अपनी परेशानी साझा की। एक यूजर ने लिखा कि बारिश के बाद गुरुग्राम का ट्रैफिक एक अलग ही स्तर की परेशानी बन जाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि गुरुग्राम में जाम के बीच ऑटो से जाने की तुलना में पैदल चलना कई बार तेज लगता है। एक यूजर ने शहर में महंगे किराए और खराब यातायात व्यवस्था पर तंज कसते हुए लिखा कि गुरुग्राम में इतना किराया देने के बावजूद लोगों को रोजाना ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग