31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Whatsapp पर ठगी का नया तरीका है ‘फेंड इन नीड स्कैम’, इस तरह रहें सुरक्षित

हैकर्स आए दिन लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके इजात करते हैं। इन दिनों हैकर्स लोगों को सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp के माध्यम से निशाना बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 13 Nov 2021, 4:34 PM IST

hackers targeting people with friend in need scam on whatsapp

hackers targeting people with friend in need scam on whatsapp

नई दिल्ली। आज स्मार्टफोन हर शख्स के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में कोई भी काम करने के लिए लोग डिजिटल माध्यम को तरजीह देते हैं, लेकिन इसके लिए सावधानी बहुत जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। ये हैकर्स आए दिन लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके इजात करते हैं। इन दिनों हैकर्स लोगों को सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp के माध्यम से निशाना बना रहे हैं।

Whatsapp पर चल रहा फेंड इन नीड स्कैम
हैकर्स द्वारा WhatsApp के माध्यम से लोगों को निशाना बनाने के कई कारण हैं। दरअसल, WhatsApp दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मैसेजिंग ऐप में से है। इसके चलते WhatsApp पर इन दिनों फेंड इन नीड स्कैम चल रहा है। इसमें हैकर्स यूजर को उनका दोस्त बनकर मैसेज करते हैं और कहते हैं कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत है। ऐसा देखा गया कि ज्यादातर लोग ऐसे मामलों में बिना ज्यादा जानकारी लिए दिए गए खाते में पैसे भेज देते हैं।

ब्रिटेन में सबसे अधिक मामले
जानकारी के मुताबिक UK में ज्यादातर यूजर्स को WhatsApp पर ये मैसेज रिसीव हो रहा है। मैसेज में उनसे कहा जा रहा है कि वे विदेश में फंसे हुए हैं और उन्हें घर जाने के लिए पैसों की जरूरत है। UK के नेशनल ट्रेडिंग स्टेंडर्ड के अनुसार, ब्रिटेन में रहने वाले 59 प्रतिशत लोगों को इस तरह के स्कैम के मैसेज रिसीव हुए हैं। WhatsApp ने यूजर्स को फ्रेंड इन नीड घोटाले के बारे में स्वीकार किया और अलर्ट भी किया है।

स्कैम टीम के प्रमुख का कहना है कि ऐसे मामलों में हैकर्स लोगों से किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से व्यक्तिगत जानकारी, पैसे या छह अंकों का पिन मांगते हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद यूजर्स से सावधान रहने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें: तबलीगी जमात मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से पूछा ये सवाल

हैकर्स ऐसे करते हैं काम
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि हैकर्स मैसेज हैक किए गए अकाउंट, नंबरों से भेजते हैं। इस तरह के मैसेज किसी दोस्त के हैक किए गए नंबर या अकाउंट से भेजे जाते हैं। अगर आपके दोस्त का फोन खो गया है, तो संभावना है कि उसके फोन का इस्तेमाल चोरों, स्कैमर द्वारा उसके संपर्कों को इस तरह के संकट संदेश भेजने के लिए किया जा सकता है।

कैसे करें बचाव
जानकारों का कहना है कि अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिलता है तो पहले अपने दोस्त से संपर्क कर पुष्टि कर लें। ऐसे में आप अपने दोस्त को फोन कर सकते हैं, इसके आलावा किसी अन्य माध्यम से भी पता कर सकते हैं कि वाकई आपके दोस्त को मदद चाहिए। इसके साथ ही इस तरह की कोई मैसेज या वेबसाइट की लिंक फोन में आने पर भी सर्तक हो जाएं।