Tamil Nadu News: तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न का मामला दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। इस घटना का असर राज्य की राजनीति में भी देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्नाद्रमुक ने इस मुद्दे को लेकर गुरुवार (26 दिसंबर) को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का पदाधिकारी है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।