बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने करनाल से जगमोहन आनंद को मैदान में उतारा है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक थे जो अब लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गये हैं। भाजपा ने अंबाला कैंट से पार्टी के दिग्गज नेता अनिल विज, अंबाला शहर से असीम गोयल, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा, उचाना कला से देवेंद्र अत्री, टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, हांसी से विनोद भयाना, लोहारू से जे.पी. दलाल, मेहम से दीपक हुड्डा, समेत अपनी पहली लिस्ट में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे, इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।