2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली-राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर कोहरा, IMD ने 11 राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी

Weather Update: इन दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही भयंकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में जबरदस्त सर्दी बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 29 Dec 2023, 8:31 AM IST

  Heavy fog in Rajasthan delhi entire North India IMD prediction rain in 11 states

पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी से मैदानी इलकों में पारा तेजी से नीचे गिर गया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा यूपी समेत कई राज्यों में भयंकर कोहरा देखने को मिला है। कोहरे की वजह से विजिबिलटी शून्य हो गई है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

IMD ने राजस्थान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिम मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 दिसंबर तक घने कोहरे की की भविष्यवाणी की है। वहीं, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने एक-या दो नहीं पूरे 11 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही भयंकर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में जबरदस्त सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बहुत घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच अपने वाहनों में घर से बाहर न निकलें। बता दें कि कोहरे के कारण जब विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो जाती है तो इसे बहुत घने कोहरे की श्रेणी में रखा जाता है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 के दौरान ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ताजा पूर्वी लहर के प्रभाव को देखते हुए 30 दिसंबर से 02 जनवरी, 2024 तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में चल रही सर्द हवाएं

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गुरुवार को कोहरे की स्थिति में कुछ सुधार देखने का कारण कई क्षेत्रों में रात भर चली हवाएं थीं। बुधवार रात हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे कोहरा छंट गया। हालांकि, शुक्रवार को हवा की गति कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 8 से 10 रुपये तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, नए साल पर केंद्र सरकार देगी तोहफा, जानिए आज का रेट