सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन फुल बेंच कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। उनके साथ 10 या 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल, मंत्रियों के नाम पर मंथन चल रहा है। इसके पहले झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार शाम 7.15 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन ने नई सरकार के लिए दावा पेश करते हुए 45 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दिया था।