
Coldwave in rajasthan: 10 जनवरी तक बिगड़े मौसम से नहीं राहत
राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी अब अपने चरम स्तर पर पहुंचने लगी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानों में भयंकर गलन बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। आईएमडी की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के चपेट में
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छा सकता है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा में 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फ से ढके हुए हैं।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु में अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव
आईएमडी के मुताबिक, केरल में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आज पथानामथिट्टा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में जिला स्तरीय ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। वहीं, तेलंगाना में अगले 7 दिनों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
Published on:
20 Dec 2023, 8:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.