29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिजाब पहनने से रोकने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने वाले कांग्रेस नेता मुकर्रम खान गिरफ्तार

कांग्रेस नेता मुकर्रम खान ने पिछले महीने हिजाब विवाद को लेकर विवादित बयान दिया जिसको लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 8 Mar 2022, 6:28 PM IST

hijab.jpg

हिजाब को लेकर विवादित बयान देने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को हैदराबाद में कांग्रेस नेता मुकर्रम खान गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता मुकर्रम खान को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। कॉंग्रेस नेता ने विवादित बयान में कहा था कि जो भी हिजाब का विरोध करेगा उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।

क्या कहा था मुकर्रम खान ने?
दरअसल, कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हिजाब का विरोध करने वालों के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। ये वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा था कि "हम यहीं पैदा हुए और पले-बढ़े, हम इसी देश में रह रहे हैं और अपना जीवन यहीं खत्म कर रहे। जो भी लोग हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। एक दिन, हम सभी को मरना है। अपने धर्म को चोट पहुँचने नहीं नदेंगे। सभी जातियां समान हैं और कोई भी जाति अन्याय से पीड़ित नहीं है। आप कुछ भी पहन सकते हैं। आपको कौन रोकेगा? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने सरकार से हिजाब पहनने वाली छात्रों को सेदाम शहर के स्कूल-कॉलेज की क्लास में भाग लेने की अनुमति देने का भी आग्रह किया।

हैदराबाद से किए गए गिरफ्तार
इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कांग्रेस नेता के बयानों की निंदा की और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (ए) और 293, 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ 16 फरवरी को सेदाम थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जैसे ही मामला दर्ज हुआ मुकर्रम खान छिप गए और कलबुर्गी जिला न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। पुलिस ने उन्हें हैदराबाद में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में कांग्रेस नेता ने तबीयत खराब होने की बात कही तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए।

यह भी पढ़े - कर्नाटक में हिजाब विवाद: तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, हाई कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई