12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी राजनीति में एक और मुख्यमंत्री की पत्नी की एंट्री, उपचुनाव में पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Himachal News: कमलेश ठाकुर भाजपा उम्मीदवार और दो बार के विधायक होशियार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिमला

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Jun 2024, 8:03 PM IST

कांग्रेस ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को कांगड़ा जिले के देहरा में 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। कमलेश ठाकुर भाजपा उम्मीदवार और दो बार के विधायक होशियार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। होशियार सिंह ने 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इस सीट से जीत हासिल की थी।

4 बार के विधायक है सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू देहरा के निकट स्थित हमीरपुर जिले के नादौन से चार बार के विधायक हैं। हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों - देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के लिए 10 जुलाई को उप चुनाव होंगे और नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। भाजपा की ओर से के.एल. ठाकुर नालागढ़ से और आशीष शर्मा हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला क्रमश: कांग्रेस के हरदीप बावा और पुष्पेंद्र वर्मा से होगा।

इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे दोनों विधायक

इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल होने से पहले 2022 में ठाकुर और शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। होशियार सिंह के साथ दोनों ने मार्च में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। चार 4 जून को स्पीकर ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए। इसके बाद उप चुनाव कराना आवश्यक हो गया।

ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं मैं ‘नालंदा’ कहलाता हूं, दुनिया को शिक्षित करता था, हूं और रहूंगा