31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर ने शिवलिंग को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज

Objectionable Post about Shivling : हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर रतन लाल ने शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की है जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इसके साथ ही अब उनके ऊपर आईपीसी की धारा 295-ए के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 18 May 2022, 5:14 PM IST

hindu-college-professor-made-objectionable-post-regarding-shivling_3.jpg

Objectionable Post about Shivling : दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर ने ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग पाए जाने के दावे का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर रतन लाल ने मंगलवार को कथित तौर पर एक ढांचे की फोटो शेयर की है जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके कारण प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत दुर्भावनापूर्ण कृत्य व धार्मिक भावनाओं को आहत करने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिवलिंग पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद प्रोफेसर लोगों के निशाने पर आ गए, जिसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कई यूजर्स के द्वारा धमकाया जा रहा है। हालांकि प्रोफेसर रतन लाल अभी भी शिवलिंग पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट रिट्वीट कर शेयर कर रहे हैं।


किसी भी बात को लेकर आहत हो जाती है धार्मिक भावनाएं

निजी न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए प्रोफेसर ने अपने आप को सही बताया है। प्रोफेसर रतन लाल ने कहा कि मुझे अभी तक पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है, अगर मिलेगा तो मैं उनका सहयोग करूंगा। इसके साथ ही प्रोफेसर ने कहा कि मैंने आलोचना नहीं की है, यह सिर्फ एक अवलोकन है। हमारे देश में किसी भी बात को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।


प्रोफेसर रतन लाल का आपत्तिजनक पोस्ट
प्रोफेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए शिवलिंग का दावा करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किया जिसमें प्रोफेसर ने लिखा “यदि यह शिवलिंग है तो लगता है शायद शिव जी का भी "खतना" कर दिया गया था। इसके साथ ही प्रोफेसर ने पोस्ट में चिढ़ाने वाला इमोजी भी लगाया है।


समाजवादी पार्टी की नेता ने लगाई प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

समाजवादी पार्टी की नेता रोली तिवारी मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा हमारी आस्थाओं के केंद्र बिंदु भगवान शिव के लिए अभद्र लिखने वाले हिन्दू कॉलेज DU में पढ़ाने वाले इस का ऐसा "खतना" किया जाए कि इसकी पुश्तें याद रखें।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय