2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी की हिंदुस्तानी का नया रूप है हिंग्लिश? भाषाओं के मेल से बन रही ‘नई हिंदुस्तानी’

हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं के मेल से भारत में बोलचाल की नई शैली उभर रही है। जानिए कैसे हिंग्लिश और बहुभाषी संस्कृति 'नई हिंदुस्तानी' को आकार दे रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 02, 2026

Mahatma Gandhi news

AI Image-(ChatGpt)

Mahatma Gandhi: गांधी चाहते थे एक ऐसी भाषा, जो किसी पर थोपी न जाए, बल्कि लोगों की जरूरत से खुद-ब-खुद उपजे। दिलचस्प यह है कि आज की पीढ़ी ने ठीक यही कर दिखाया है- बस उसका नाम हिंदुस्तानी नहीं, हिंग्लिश है।

हिंदी और अंग्रेजी एक-दूसरे में घुल-मिल गई है


शहरों के कॉलेज कैंपस से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक, आज की बोलचाल में हिंदी और अंग्रेजी इस तरह घुल-मिल गई हैं कि दोनों को अलग करना मुश्किल है। इसी में क्षेत्रीय भाषाएं भी झौंक लगा रही है। 'यार, ये टास्क बहुत टफ है', 'चलो चिल करते हैं' जैसे वाक्य अब करोड़ों युवाओं की स्वाभाविक अभिव्यक्ति हैं। विज्ञापन जगत ने इस बदलाव को सबसे पहले भांपा, बड़े ब्रांडों के टैगलाइन और कैंपेन हिंदी-अंग्रेजी के मेल से ज्यादा असरदार माने जाते हैं, क्योंकि यही भाषा दर्शकों के सबसे करीब पहुंचती है। बॉलीवुड की फिल्मों और गीतों में एक ही पंक्ति में देवनागरी और रोमन लिपि के शब्द गुंथे नजर आते हैं। ओटीटी वेब सीरीज और स्टैंड-अप कॉमेडी में भी किरदार यही मिली-जुली भाषा बोलते हैं- क्योंकि यही आज के युवाओं की आवाज है।

मीम कल्चर का प्रचलन


मीम कल्चर स्थानीय भाषाओं के नये शब्द लगभग पूरे भारत में फैला कर इस 'नई हिंदुस्तानी' गढ़ रहे है। किसी मीम में 'कि हो रे' (क्या हो रहा है?) को हंसी के साउंड के साथ हम दिन में कई बार सुनते हुए भला कब सोचते हैं कि ये सुदूर असम से आया है?
नही 'ओ मांगो.. टूरुलोब' (ओ मेरी मां.. पक्का वाला प्रेम) का कटाक्ष सुनके दिमाग में कब आता है कि ये बांग्ला है! इसी तरह 'खेला होबे' (खेल होगा) बांग्ला चुनावी नारा चुनौती देने वाली नई ललकार बन गया है। मलयालम फिल्म आवेशम में रंगा का 'एडामोने' (अरे भाई) दोस्तों को देखते ही चिल्ला के बुलाने का नया तरीका हो चुका है। यह मेल-जोल हिंदी-अंग्रेजी तक सीमित नहीं। मुंबई की सड़कों पर मराठी शब्द, कोलकाता के युवाओं की बातचीत में बांग्ला मुहावरे, दक्षिण के महानगरों में तमिल-मलयाली की छौंक- ये सब मिलकर ऐसी बोली गढ़ रहे हैं, जिसे सिर्फ हिंग्लिश कहना अधूरा होगा।

जब कोई मुंबईकर 'अरे भाऊ, टेंशन मत ले' या कोई बंगलूरुवासी 'मच्ची, इट्स फाइन यार' कहता है, तो असल में बहुभाषी 'नई हिंदुस्तानी' जन्म ले रही होती है, जिसमें हिंदी-उर्दू के साथ देश की तमाम क्षेत्रीय भाषाओं की मिठास घुली है। शायद गांधी की हिंदुस्तानी का असली आधुनिक रूप यही है- पूरे हिंदुस्तान की भाषाओं का साझा सह-अस्तित्व, जो किसी एक भाषा के वर्चस्व की चिंता किए बगैर अपने आप उभर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग