20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Calendar 2025: CM ने जारी किया नए साल 2025 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कितनी मिलेंगी छुट्टियां

Calendar 2025: CM ने जारी किया नए साल 2025 का सरकारी कैलेंडर, जानिए कितनी मिलेंगी छुट्टियां

Holiday list 2025 Calendar: हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में वर्ष 2025 के लिए सरकारी कैलेंडर जारी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 20 Dec 2024, 8:24 PM IST

CM SUKHU RELEASED 2025 CALENDAR

CM SUKHU RELEASED 2025 CALENDAR

Gazetted Holiday list 2025 Calendar: वर्ष 2025 के आगमन से पहले ही कई लोगों ने योजनाएं बनाना शुरू कर दिया होगा। 2025 में करियर की उन्नति और स्वास्थ्य व परिवार के लिए सकारात्मक बदलाव की पहल की योजना कई लोगों द्वारा बनाई जाने लगी होगी। कई लोग नए साल में लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने की योजना भी बना रहे होंगे। हालांकि, इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि साल 2025 में कब और कितनी छुट्टियां मिल रही हैं। हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में वर्ष 2025 के लिए सरकारी कैलेंडर जारी किया।

CM के कैलेंडर में नवीन योजनाओं की तस्वीरें


सीएम सुक्खू ने सोमवार को यहां कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के 2025 कैलेंडर का अनावरण किया। जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न नवीन योजनाओं की तस्वीरें हैं। CMO प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैलेंडर राज्य के मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग द्वारा लाया गया है। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। सीएम सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास नरघोटा में पर्यटन गांव के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया। HPTDC के अध्यक्ष आरएस बाली, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, प्रधान सचिव देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

ये लोग भी रहे मौजूद


इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुद्रण एवं लेखन सामग्री सचिव प्रियंका बसु इंग्टी, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के सहायक नियंत्रक ईश्वर दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: जनवरी 2025 में भाजपा को मिल सकता है अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष