केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद है। अमित शाह ने कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और पूरे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।