केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी 3.0 में देश आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद से पूर्ण मुक्त हो जाएगा। शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में 'भाजपा: देश की आशा, विपक्ष की हताशा' विषय पर लाए प्रस्ताव पर कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त कर दिया। मोदी के परिश्रम, नीतियों और परफॉरमेंस के कारण जनता बार-बार भाजपा को चुनती है। मोदीजी दीपक की लौ की तरह खुद जल कर अंधेरे को दूर कर रहे हैं।