नई दिल्ली। आंतकी संगठन अलकायदा ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसिया अर्लट हो गई हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस को एक ईमेल किया गया है, जिसमें IGI हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की बात कही गई है। बताया गया कि यह ईमेल आतंकवादी संगठन अलकायदा द्वारा किया गया है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।