1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, राजस्थान समेत कई उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 19 Dec 2023, 8:54 AM IST

  IMD Alert  heavy Cold for rajasthan up delhi  rain will occur in these states

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में अब ठंड का प्रचंड बढ़ने वाला है, क्योंकि अब बर्फीली हवाओं के तेज चलने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, राजस्थान समेत कई उत्तरी राज्यों में ठंडी हवाएं आ रही हैं। बीते सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी है। इसके कारण सुबह-शाम ठिठुरन के साथ ही धूप होने के बावजूद गलन महसूस की जा रही है।

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिन बादल छाए रहने के साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा रहने का अनुमान है।

मैदानी इलाकों में 7 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा पारा

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी किेए गए अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी

वहीं, मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका जताई है। बता दें कि इन इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ा दी है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है।

इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभवना जताई है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। वहीं, स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने क्रूड ऑयल पर कम किया टैक्स; जानिए तेल की नई कीमत