
petrol diesel price
केंद्र सरकार ने लगातार तीसरी बार देश में पैदा होने वाले कच्चे तेल और कुछ दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर पर विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है। सोमवार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने देश में उत्पादित होने वाले कच्चे तेल और डीजल पर टैक्स घटाने का फैसला किया है। बता दें कि ये टैक्स स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) के रूप में लिया जाता है। वहीं, सरकारी तेल कंपनीयों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिया है।
कितना कम किया गया विंडफॉल टैक्स
देश में पैदा होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 5000 रुपये प्रति टन से घटाकर 1300 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। यानी अब 3700 रुपये प्रति टन की राहत इस अतिरिक्त टैक्स पर दी गई है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस बात की भी सूचना दी गई है कि डीजल पर एडीशनल एक्साइज ड्यूटी को 1 रुपये प्रति टन से घटाकर 50 पैसे प्रति टन कर दिया गया है। ये लगातार तीसरी बार है जब पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल टैक्स की कटौती की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर और 16 नवंबर को भी सरकार ने विंडफॉल टैक्स को घटाया था।
राजस्थान में पेट्रोल के दाम स्थिर
सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार यानी मंगलवार 19 दिसंबर के लिए जारी किए गए नए रेट के हिसाब से जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर है। पिछले 10 दिनों में जयपुर में पेट्रोल का सबसे ज्यादा रेट 108.48 रुपये प्रति लीटर रहा और सबसे कम कीमत जयपुर में 108.16 रुपये प्रति लीटर रही। फिलहाल राजस्थान में इनके दाम स्थिर है। दरअसल राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं।
मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.74रुपये और डीजल की कीमत 94.33 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।
इन शहरों में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Published on:
19 Dec 2023, 8:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.