1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद की मौत! पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया कंफर्म

Dawood Ibrahim: मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के रविवार को मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 18 Dec 2023, 11:46 AM IST

  India most wanted terrorist Dawood Dead Prime Minister of Pakistan confirmed

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद को कराची में जहर देने की खबर मारने की खबर है। वहीं, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने एक्स पर पोस्ट कर श्रंद्धाजलि भी दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को हसीना पारकर के बेटे दाऊद के कराची में होने की जानकारी मिली थी। बता दें कि भारत में कई लोग सोशल मीडिया पर दाऊद के मारे जाने का दावा कर रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने डिलीट किया पोस्ट

बता दें कि मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के मारे जाने पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मानवता के मसीहा, हर पाकिस्तानी दिल अजीज, हमारे चहेते दाऊद इब्राहिम का अज्ञात जहर खाने से निधन हो गया। उन्होंने कराची के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें। हालांकि उन्होंने बाद में अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान के कई शहरों में कल रात से ही इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है।

लगातार वायरल होती है ऐसी खबरें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जबदाऊद इब्राहिम को जहर देने की अटकलों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी ऐसी खबरें कई बार वायरल हो चुकी है। लेकिन इस बार कथित जहर देने के पीछे के उद्देश्यों के बारे में अटकलें आंतरिक सत्ता संघर्ष से लेकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर बाहरी दबाव तक को माना जा रहा हैं। इससे पहले पाकिस्तान में पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अदनान अहमद उर्फ अबू हंजला सहित कई वांछित आतंकवादी मारे गए हैं।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

डी-कंपनी का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। उसे 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए सीरियल धमकों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी? इस घटना में हजारों लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद उसे भारत का वांछित आतंकवादी घोषित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के रिक्रूटर हबीबुल्लाह की गोली मारकर हत्या, पुलवामा और उरी अटैक का था मास्टर माइंड