31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों सूरज की आंखमिचौली से बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather update: IMD की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में में 22 दिसंबर से बादल छाए रहेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 21 Dec 2023, 7:58 AM IST

 IMD warns of heavy rains in rajasthan Cold wave in entire North India

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में गलन और ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे के चपेट में है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड के साथ ही राज्य के कई शहरों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। सूबे के शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार (21 दिसंबर) की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, आज पूरे दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित यूपी-बिहार राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका जताई है।

राजस्थान में बारिश की संभावना

IMD की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 दिसंबर से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बता दे कि बुधवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने से राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 4.6 डिग्री और हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अलवर में रात का तापमान पांच डिग्री, करौली में 5.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.9 डिग्री, जैसलमेर में 7.3 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग नई दिल्ली की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे।इसके चलते धूप बहुत हल्की होगी, इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि 25 दिसंबर तक दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। वहीं, 21 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

यूपी-बिहार में शीतलहर की आशंका

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक दिल्ली सहित यूपी-बिहार जैसे राज्यों में अगले सप्ताह से शीतलहर की आशंका जताई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते इन राज्यों के तापमान में और कमी आएगी, जिसके चलते धूप बहुत हल्की होगी। वहीं, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भयंकर बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा संभव है। ओडिशा, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की आमद हो रही है। हालांकि, ये प्रणालियां केवल 12000 फीट या उसके आसपास की ऊंचाइयों तक के ही इलाकों को प्रभावित कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: "बिस्तर पर… थानेदार बना दूंगा", DSP ने महिला दरोगा को दिया ऐसा ऑफर कि हो गए सस्पेंड